प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को कटक स्थित आयकर अपीलीय अधिकरण (आईटीएटी) के कार्यालय सह रिहायशी परिसर का वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उद्घाटन करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं न्यायाधीशों समेत कई गणमान्य हस्तियां भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। बयान में बताया गया है कि कार्यक्रम का आयोजन शाम चार बजकर 30 मिनट पर होगा।


Download Android App
Download iOS App



