पुडुचेरी:पुडुचेरी में तेज गर्मी जारी रहने के मद्देनजर सरकार ने सरकारी विद्यालयों में अवकाश की अवधि एक सप्ताह बढ़ा दी है। विधानसभा में शून्य काल के दौरान आज शिक्षा मंत्री कमलकन्नन ने कई सदस्यों के मांग के बाद कहा कि स्कूलों के खुलने की तिथि सात से बढ़ाकर 12 जून कर दी गयी है। इससे पहले द्रमुक के शिवा और अन्नाद्रमुक के मणिकन्दन तथा कई और सदस्यों ने इस संबंध में अभिभावकों के आग्रह का उल्लेख करते हुए मामले को उठाया था।
पुड्डुचेरी के विद्यालय एक सप्ताह और बंद रहेंगे
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



