चंडीगढ़:हरियाणा सरकार ने राज्य में प्याज की खेती को बढ़ावा देने के लिये इसके बीज पर किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का निर्णय लिया है। राज्य बागवानी विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि सब्सिडी की यह राशि प्रति किलोग्राम बीज पर अधिकतम 500 रुपये या कीमत का 50 प्रतिशत जो भी न्यूनतम हो, वह दी जाएगी। प्रवक्ता के अनुसार सरकार किसानों को प्रति हेक्टेयर 12.5 किग्रा प्याज का बीज दिया जाएगा तथा इस पर सब्सिडी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी।
किसानों को प्याज के बीज पर मिलेगी सब्सिडी
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



