महाराष्ट्र के पुणे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आने और दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रशांत रानपिसे ने बताया कि नौ साल के एक लड़के समेत पांच लोगों की बुधवार रात अर्नेश्वर क्षेत्र में दीवार गिरने से मौत हो गई।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बोले- दोनों देश मेरे अच्छे दोस्त, सुलझाना होगा कश्मीर मुद्दा
दरअसल भारी बारिश के बाद क्षेत्र में पानी भर गया था। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में साहकर नगर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला। इस क्षेत्र में पानी भरा हुआ है।
वहीं एक व्यक्ति का शव एक कार से मिला, जो सिंहगढ़ मार्ग पर पानी में बह गई थी। बुधवार को भारी बारिश के बाद पुणे और आसपास के क्षेत्रों के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए।


Download Android App
Download iOS App



