हैदराबाद बलात्कार-हत्याकांड को लेकर देशभर में लोगों के बढ़ते आक्रोश और आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी पुलिस स्टेशनों को महिलाओं के खिलाफ हिंसा की शिकायत बिना किसी देरी के दर्ज करने का निर्देश दिया है।
मंगलवार को राज्य सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि बनर्जी ने वरिष्ठ अधिकारियों को उन पुलिस कर्मियों को दंड देने का भी निर्देश दिया, जो ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज करने से इनकार करते हैं। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ एक बंद दरवाजे की बैठक के दौरान, उन्हें निचले स्तर के कर्मियों के साथ संपर्क बढ़ाने की सलाह दी ताकि जानकारी तेजी से उन तक पहुँच सके।
जिला पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक में शामिल हुए। सचिवालय के एक सूत्र ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य में गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश करने वाले कट्टरपंथी संगठनों पर सख्ती बरतने का निर्देश दिया है।


Download Android App
Download iOS App



