पोस्टर में की गई किरण बेदी की ‘हिटलर’ से तुलना, ट्विटर पर की फोटो शेयर

Summary :

NULL

पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी और राज्य सरकार के बीच एक बार विवाद छिड़ा है। शुक्रवार सुबह किरण बेदी ने अखबार के कुछ हिस्से को ट्वीट किया है, जिसमें कुछ पोस्टर छपे हैं। पोस्टर में किरण बेदी की तुलना हिटलर से की है। तस्वीर में किरण बेदी को हूबहू हिटलर की तरह ही दिखाया गया है। इसी पर किरण बेदी ने ट्वीट कर लिखा कि और इस किताब में एक और चैप्टर जुड़ गया, जिसमें लेखक खुद शामिल है।

यह पोस्टर राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगवाए गए हैं।


आपको बता दें कि पुडुचेरी सरकार और किरण बेदी के बीच पिछले काफी लंबे समय से संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। ऐसे ही एक अन्य पोस्टर में किरण बेदी की तुलना हिंदू देवी से की गई है। तस्वीर में किरण बेदी के हाथ में कई नेताओं के सिर दिखाए गए हैं।


कुछ समय पहले उपराज्यपाल किरण बेदी और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के बीच हालात इतने नाजकु हो गए थे कि दोनों के बीच का टकराव अब खुलकर सामने आने लगा है। मुख्यमंत्री नारायणसामी ने किरण बेदी पर अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि किरण बेदी पुडुचेरी सरकार की गुप्त जानकारियां ट्विटर पर शेयर करती हैं।

Desk Team