कन्नूर : प्रख्यात लेखक एवं समाजिक कार्यकर्ता कुन्हीरमण पनूर का वृद्धावस्था से संबंधित बीमारियों के कारण आज एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। श्री पनूर 84 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी हीरा बाई और उनके चार पुत्र एवं पुत्रियां हैं। परिजनों ने बताया कि श्री पनूर का अंतिम संस्कार थलास्सेरी के पास पनूर में उनके आवास पर किया जायेगा।
श्री पनूर को 2006 में केरल साहित्य अकादमी अवार्ड और 2002 में रामेश्वरम अर्वाड से नवाजा गया था। उन्होंने कई किताबें लिखीं जिनमें से मलयालम भाषा में लिखी तीन किताबें केरलथिले अफ्रीका, हा नक्सल बाड़ और केरलिथाले अमेरिका काफी प्रसिद्ध हुईं। विख्यात लेखक श्री पनूर राज्य राजस्व विभाग से डिप्टी कलेक्टर के रूप में सेवानिवृत हुए थे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



