असम में शनिवार को राज्य का पहला वैश्विक निवेशक सम्मेलन आयोजित हो रहा है प्रधानमंत्री मोदी ने ‘द एडवांटेज असम : ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2018′ का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने आसियान देशों को जिक्र करते हुए कहा कि हम सभी कृषि आधारित देश है इसलिए केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा पूर्वोत्तर के राज्यों के विकास से ही पूरे भारत का विकास संभव है। देश में कुछ बदल नहीं सकता कि सोच अब बदल गई है। जनता में हताशा की जगह अब हौसला और आशा है।
पीएम मोदी ने कहा कि सरकार सभी योजनाओं को उस तरफ लेकर जा रही है जहां गरीबों, निम्न-मध्यम वर्गों का कल्याण हो सके.” मोदी ने कहा, ”हमारी योजनाएं जिंदगी को आसान बनाने के लिए हैं।
मोदी ने कहा कहा कि असम किस तरीके से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है? यह आप सबकी मौजदूगी से दिख रहा है। पीएम ने कहा, ”ये एडवांटेज असम भारत-आसियान के लिए एक्सप्रेसवे है।
मोदी ने कहा कि भारत की ग्रोथ स्टोरी में और गति तभी आएगी जब देश के पूर्वोत्तर में रहने वाले लोगों का भी संतुलित विकास हो। पिछले साढ़े तीन वर्ष में केंद्र सरकार की तरफ से और पिछले डेढ़ वर्ष में, असम सरकार की तरफ से किए गए प्रयासों का परिणाम दिखाई देने लगा है। आज जितने व्यापक पैमाने पर ये आयोजन हो रहा है, वो कुछ वर्ष पहले तक कोई सोच भी नहीं सकता था।
आपको बता दे कि इस मौके पर भूटान के पीएम टीशेरिंग तोबगे भी मौजूद रहे। ‘एडवांटेज असम-ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2018’ के दौरान राज्य में निवेश के माहौल और कारोबार की सुविधा का ब्योरा दिया गया।
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बताया कि सम्मेलन में शिरकत करने के लिए 16 देशों के साढे़ चार हजार डेलीगेटों ने पंजीकरण कराया है। सोनोवाल ने बताया कि सम्मेलन के दौरान निर्माण के अलावा सूचना व तकनीक क्षेत्र में निवेश पर खास ध्यान दिया जाएगा।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



