नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी ने एक ट्वीट में बताया कि वह जलगांव और सकोली में रैलियों को संबोधित करेंगे।
मोदी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘ महाराष्ट्र में कल प्रचार करूंगा। जलगांव और सकोली में रैलियों को संबोधित करने के लिए उत्सुक हूं।

राजग हमारे युवा और दूरदर्शी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी के नेतृत्व वाली सरकार के कामों के अधार पर लोगों के बीच जा रहा है। हम राज्य की सेवा करने के लिए पांच और साल मांगेंगे।’’
महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। भाजपा और शिवसेना के गठबंधन की सीधी टक्कर कांग्रेस-राकांपा गठबंधन से है।


Download Android App
Download iOS App



