अमरावती से लोकसभा सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बृहन्नमुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने उनके खार वेस्ट के अपार्टमेंट को लेकर नोटिस भेज दिया है। बीएमसी ने कहा है कि वह इस फ्लैट की जांच करना चाहती है। बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ऐक्ट के सेक्शन 488 के तहत उन्हें नोटिस भेजा गया है।
नारायण राणे को भी भेजा गया था नोटिस
आपको बता दें कि इसी तरह का नोटिस पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को भी भेजा गया था। इस कानून के तहत बीएमसी के अधिकारी किसी भी घर में जांच के लिए घुस सकते हैं। हालांकि इससे पहले नोटिस देना जरूरी होता है। राणा के वकील रिजवान मर्चेंट ने कहा कि उन्हें ऐसे किसी नोटिस की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘अगर नोटिस जारी किया गया है और किसी तरह की जांच होनी है तो यह केवल ओनर की मौजूदगी में ही हो सकती है। अगर वे घर पर रहेंगे तब देखेंगे कि क्या करना है।’
देशद्रोह और शत्रुता फैलाने का आरोप
नवनीत राणा के 2019 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास लाव्ही अपार्टमेंट में दो फ्लैट हैं। बता दें कि राणा दंपती को 23 अप्रैल को उद्धव ठाकरे के घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया था। वे यहां हनुमान चालीसा पाठ करने केलिए आए थे। उनपर देशद्रोह और लोगों में शत्रुता फैलाने का आरोप लगाया गया है।
राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामले नई लहर की चेतावनी? जानें विशेषज्ञों की राय!
23 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया
नवनीत राणा और रवि राणा को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के ऐलान के बाद गत 23 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उनके एलान के बाद काफी विवाद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ राजद्रोह और ‘‘विभिन्न समूहों के बीच द्वेष को बढ़ावा’’ देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने जमानत याचिका दाखिल की थी।


Download Android App
Download iOS App



