फिल्म दिखाने ले गया, खाली थिएटर का फायदा उठाकर किया लड़की का रेप

Summary :

NULL

तेलंगाना के सिकंदराबाद में 19 वर्षीय लड़की का दोस्त के द्वारा बलात्कार का मामला समाने आया है। इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को इसकी सुचना दी। पुलिस ने मामले के जाँच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह काबुल कर लिया की उसने पीड़िता को बहला फुसला कर उसके साथ रेप किया।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दोनों फिल्म पद्मावत देखने थिएटर गए थे और आरोपी ने पास की खाली पड़ी सीटों का फायदा उठाकर घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़ता वरासीगुडा इलाके की रहने वाली है। कुछ महीने पहले फेसबुक के जरिए पीड़िता की दोस्ती 23 साल जगांव का रहने वाले भीक्षपति से हुई।

दोस्ती के बाद दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद आरोपी हैदराबाद अपने रिश्तेदारों से मिलने आया। यहाँ आने के बाद दोनों ने मिलने का प्लान बनाया और इसके बाद दोनों घूमने के बाद फिल्म देखने गए। सिनेमा हॉल के अंदर आरोपी ने लड़की को शादी के सपने दिखा कर उसके साथ रेप। रेप पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। जिसके बाद अब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं, इस मामले में सिनेमा हॉल के मालिक के खिलाफ भी पुलिस की कार्यवाही होगी।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करे

Desk Team