बंगाल के बाद गोवा में ‘खेला’ की शुरुआत, दौरे के दूसरे दिन 3 मंदिरों में जाएंगी ममता, मछुआरों से करेंगी मुलाकात

Summary :

बंगाल के बाद गोवा में हुई ‘खेला’ की शुरुआत, दौरे के दूसरे दिन 3 मंदिरों में जाएंगी ममता, मछुआरों से करेंगी मुलाकात पश्चिम बंगाल के बाद अब गोवा में होगी ‘खेला’ की शुरुआत।

बंगाल के बाद गोवा में हुई ‘खेला’ की शुरुआत, दौरे के दूसरे दिन 3 मंदिरों में जाएंगी ममता, मछुआरों से करेंगी मुलाकात 
पश्चिम बंगाल के बाद अब गोवा में होगी ‘खेला’ की शुरुआत, राज्य में कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गोवा की अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर है। गोवा दौरे के दूसरे दिन यानी आज सीएम ममता 3 प्रतिष्ठित मंदिरों के दर्शन करेंगी। 
वह मछुआरों और सिविल सोसाईटी के सदस्यों के साथ बातचीत करने वाली हैं। साथ ही राज्य के तृणमूल कांग्रेस के अधिकारियों के साथ बैठक और एक मीडिया कांफ्रेंस भी संबोधित करेंगी। बनर्जी शुक्रवार को मर्दोल में श्री महालसा नारायणी मंदिर, प्रियोल में मंगुशी मंदिर और कुंडिम में तपोभूमि मंदिर के दर्शन करने वाली हैं।
गोवा में TMC की स्थिति मजबूत करने की कोशिश में लगी ममता 
2012 के विधानसभा चुनाव और गोवा में 2014 के लोकसभा चुनावों में हार के बाद, तृणमूल कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह गोवा में 2022 के चुनावों में सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गोवा के लिए पार्टी की चुनावी रणनीति बनर्जी के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर तैयार कर रहे हैं। 
बता दें कि ममता के लिए गोवा में जीत काफी अहमियत रखती है, पश्चिम बंगाल में टीएमसी मजबूत है और ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को गोवा में हारने और पार्टी कि स्थिति को मजबूत करने कि कोशिशों में लगी हुई है। सीएम ममता का पूरा प्रयास है कि बंगाल के बाहर भी उनकी पार्टी टीएमसी का एक अस्तित्व, मजबूत वोट बैंक हो। 
BJP को देगी आमने सामने की टक्कर 
यही कारण है कि गोवा में ममता कई बैठकें करने जा रही हैं, कहा तो ये भी जा रहा है कि उनके इस दौरे के दौरान कई नेता टीएमसी का दामन थामने जा रहे हैं। अभी तक लिस्ट तो सामने नहीं आई है, लेकिन हर पार्टी में सेंधमारी की तैयारी बताई जा रही है। टीएमसी खुद को इस समय कांग्रेस पार्टी का एक विकल्प बता रही है साथ ही पार्टी के होंसले आसमान छू रहे हैं। 
टीएमसी की पूरी कोशिश है कि आगामी गोवा चुनाव में कांग्रेस की जगह ली जाए और फिर सीधे बीजेपी से आमने सामने की लड़ाई हो। पिछले कई महीनों से गोवा में डेरा डाले कई टीएमसी नेता इसी समीकरण को साधने का प्रयास कर रहे हैं।ममता भी राज्य की जनता को नए गोवा का सपना दिखा रही हैं।

Desk Team