बहन ममता बनर्जी का धरना उचित नहीं : जीतन राम मांझी

Summary :

NULL

पटना : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से0) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि व्यक्तिगत तौर पर सीबीआई पदाधिकारियों के साथ बंगाल की घटना में किसी प्रकार की अगर कमियां थी तो न्यायालय का सहारा लेना चाहिए था,मेरे समझ से धरना देना वहां की सरकार के मुखिया बहन ममता बनर्जी का निर्णय जल्दी बाजी में लिया गया निर्णय था जिसे मैं व्यक्तिगत तौर पर उचित नहीं मानता हूं।

मांझी ने कहा कि सीबीआई का दुरुपयोग जगजाहिर है।सीबीआई में एक बड़ी कमी यह है कि केंद्र में जिस दल की सरकार होती है उस दल के नेताओं पर उनका शिकंजा नहीं के बराबर होता है और केंद्र में जिस दल की सरकार है यदि दूसरे राज्य में नहीं तो उस राज्य में सीबीआई की खास नज़र पर होती है, सीबीआई के द्वारा यह नजरिया कहीं से ठीक नहीं।इसमें सुधार करने की जरूरत है। माँझी ने कहा कि आए दिन सीबीआई पर इस तरह की आरोप लगते हैं तो निश्चित रूप से इसमें कुछ न कुछ कमियां हैं इसका श्रेय केंद्र सरकार को जाता है और केन्द्र सरकार ही उसे स्वतंत्र रूप से काम करने से रोकती है।

Desk Team