पटना : जिस तरह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में गांधी मैदान में जन आकांक्षा रैली में लोगों ने भारी संख्या में शिरकत की। इसके लिए मैं आम जनता एवं कार्यकत्र्ताओं का शुक्रगुजार हॅू। क्योंकि पहली बार कांग्रेस पार्टी अपने बूते गांधी मैदान में इतनी बड़ी भीड़ जुटाकर दिखायी। ये बातें कांग्रेस विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने कही।
श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल एवं कांग्रेस मिलकर आगे की रणनीति तय करेगी। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव लड़ा जायेगा। वहींं एनडीए सरकार को उखाडऩे का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि देश के युवा नरेन्द्र मोदी से ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने वर्ष 20143 में लोगों को सपना दिखाया था कि युवाओं को रोजगार देंगे।
मगर आजादी के इतने साल बीतने के बाद भी इतने युवा बेरोजगार नहीं थे जितना कि मोदी ने पांच सालों में कर दिखाया है। 2014 में उन्होंने बिहारियों से वादा किया था कि बिहार से पढ़ाई, दवाई और कमाई देंगे। मगर ये सभी फेलुअर साबित हुआ। बिहार के नौजवान दवाई, कमाई और पढ़ाई का हिसाब मांग रहे हैं। जन-धन योजना भी टांय-टांय फिस हो गया। कितने लोग खाता देखकर जगे रहते हैं कि मोदी जी 15 लाख रुपया भेजेंगे। मगर 15 पैसा भी नसीब नहीं हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



