अमिताभ का पोस्टर देख बच के भागी एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा, वीडियो हुआ वायरल

Summary :

डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉच के दौरान एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा का एक वीडियो सामने आया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बीते दिनों बॉलीवुड की एवरग्रीन अभिनेत्री रेखा मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉच पर पहुंची और उस दौरान रेखा बेहद आकर्षक दिखाई दे रही थी। पर इस मौके के दौरान उनका एक वीडियो सामने आया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

रेखा

डब्बू रतनानी का कैलेंडर लॉच एक बॉलीवुड इवेंट के बराबर ही होता है और इस मौके पर कई बॉलीवुड भारतीयों ने भी शिरकत भी की। इस मौके पर डब्बू रतनानी के साथ रेखा कई तस्वीरें खिंचवाती नजर आयी।

रेखा

फोटोग्राफर अक्सर बॉलीवुड हस्तियों के साथ कुछ ना कुछ शरारत कर देते है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है और ऐसा ही कुछ अभिनेत्री रेखा के साथ भी हुआ। इस शरारत के बाद रेखा का रिएक्शन देखने लायक था।

रेखा

दरअसल रेखा जब फोटोग्राफरों को पोज़ दे रही थी तो कुछ कुछ फोटोग्राफरों ने चालाकी से उनको ऐसी जगह पोज़ देने के लिए खड़ा करवा दिया जहाँ फिल्मीं सितारों के पोस्टर लगे थे। रेखा जहाँ खड़ी थी उसके ठीक पीछे महानायक अमिताभ बच्चन का पोस्टर लगा था।

रेखा

उनकी नजर जैसे ही अमिताभ के पोस्टर पर गयी वो झेंप कर तुरंत वहां से हट गयी और दूसरी जगह जाकर तस्वीर खिंचवाने लगी। इस दौरान एक वीडियो भी शूट किया गया जिसमे ये सारा वाक्या रिकॉर्ड हो गया। इस वीडियो को बाद में एक फैन पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

रेखा

अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्तें हमेशा से ही चर्चा में रहे है और बताया जाता है की दोनों सितारों के बीच आज भी बेहद करीबी है। आपको बता दें एक समय था जब ये उम्मीद की जा रहे थी की अमिताभ और रेखा शादी कर लेंगे पारर ऐसा नहीं हुआ पर इनके अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी

देखिए वायरल वीडियो:

https://www.instagram.com/p/BtNTZvSg-YW/?utm_source=ig_embed

कंगना रनौत ने बॉलीवुड में 1या 2 नहीं बल्कि पूरी 8 फिल्मो को करने से किया इंकार

Desk Team