पटना : भारतीय जनता पार्टी विश्वविद्यालय मंडल ने कारगिल चौक पर बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुभाष खत्री, जिला मीडिया प्रभारी अनिल सहनी, युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सूरज पांडे ने किया। नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सह बीसी अधिकारियों को गिरफ्तार कर भारत के संविधान का उल्लंघन किया है। शारदा चिट फंड घोटाले का जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई कर रही है।
ममता बनर्जी ने कलकाता के पुलिस कमीश्नर राजीव कुमार के समर्थन में इस कदर खड़ी थी कि वह इनके पार्टी का कार्यकत्र्ता है। राजीव कुमार भी ममता बनर्जी के साथ धरना पर बैठकर संविधान का उल्लंघन किया है। नेताओं ने बंगाल में जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। इस अवसर पर सुभाष खत्री, सूरज पांडे, राजीव सिन्हा, श्याम कुमार, रमेश चन्द्रवंशी, सनोज कुमार, सन्नी रजक, दीपू चन्द्रवंशी, चन्द्रभूषण पांडे, भोलू कुमार शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



