पटना : उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री श्री सुशील कुमार मोदी 11 फरवरी, 2019 को विधान मंडल में बिहार की 13 वीं आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।वर्ष 2018-19 की आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में राज्य की वित्तीय स्थिति के साथ कृषि व उसके सहयोगी क्षेत्र, ऊर्जा , ग्रामीण व शहरी विकास तथा बैंकिंग जैसे क्षेत्रों की क्या स्थिति है और क्या रहने की संभावना है, की समीक्षा की गई है।
मालूम हो कि राज्य सरकार वर्ष 2006-07 से प्रति वर्ष राज्य की वित्तीय गतिविधियां, हालात और प्रगति पर आधारित सर्वेक्षण रिपोर्ट बजट सत्र के पहले दिन विधान मंडल में प्रस्तुत करती है। यह एक ऐसा आर्थिक दस्तावेज होता है जो न केवल राज्य की वित्तीय स्थिति व प्रगति को दर्शाता है,बल्कि बिहार की आर्थिक स्थिति पर शोध,अध्ययन करने वालों को भी दिशा-निर्देश देता है।


Download Android App
Download iOS App



