पटना : बिहार निषाद संघ कार्यालय में संघ के प्रदेश अध्यक्ष ई. हरेन्द्र प्रसाद निषाद की अध्यक्षता में संघीय सचिव मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से 24 फरवरी को संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सह निषाद प्रतिनिधि सभा की बैठक किदवईपुरी में ठाकुर प्रसाद कम्यनिटी हॉल में करने का निर्णय लिया गया एवं सरकार से मत्स्य उत्पादन में वृद्धि एवं मछुआरों की समस्याओं के निदान हेतु शीघ्र बिहार राज्य मछुआरा आयोग का पुनर्गठन करने की मांग की गयी।
संघ के प्रधान महासचिवप रामाशीष चौधरी ने वर्षों से कार्यरत जदयू के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र सहनी को झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाने की मुख्यमंत्री से मांग की। संघ के महासचिव सुरेश प्रसाद सहनी ने सभी बड़े राजनीतिक दलों से 14 प्रतिशत आबादी वाले निषाद समाज से आबादी के आधार पर 2019 के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने की मांग की ताकि निषादों को भी राजनीति में हक और अधिकार प्राप्त हो सके। बैठक में चरितर चौधरी, जलेश्वर सहनी, शशिभूषण कुमार, धीरेन्द्र कुमार निषाद, दिलीप निषाद, कृष्णा देवी, देशेज जलज, रघुनाथ महतो, मनोज निषाद, कैलाश स हनी, बैजनाथ सिंह निषाद समेत अन्य ने भाग लिया।


Download Android App
Download iOS App



