तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की निजी सहयोगी एवं अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) की निष्कासित नेता शशिकला नटराजन अपने बीमार पति से मिलने के लिए पैरोल का आवेदन करेंगी। श्रीमती शशिकला के पति एम नटराजन सांस की बीमारी के कारण चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
सूत्रों ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल की सजा काट रहीं श्रीमती शशिकला एक सप्ताह के पैरोल के लिए आज शाम आवेदन करेंगी। इससे पहले चेन्नई के ग्लेनइग्लस ग्लोबल हेल्थ सिटी अस्पताल ने कल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शनमुगा प्रियान का हस्ताक्षर युक्त एक बयान जारी करके नटराजन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी।
बयान में कहा गया कि छाती में गंभीर संक्रमण के कारण नटराजन को 16 मार्च को गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया। वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और उनकी हालत गंभीर है। उल्लेखनीय है कि 74 वर्षीय नटराजन का गत वर्ष अक्टूबर में दोहरा अंग प्रत्यारोपण किया गया था। उस दौरान श्रीमती शशिकला अदालत से पैरोल मिलने के बाद पति से मुलाकात करने के लिए अस्पताल गई थी।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



