बोरे में मिला व्यक्ति का शव

Summary :

हैदराबाद:तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चंद्रनगर क्षेत्र के एक मकान में बोरे से एक व्यक्ति की लाश मिली है। यह मामला तब उजागर हुआ जब मकान मालिक ने पहली मंजिल पर रहने वाले किरायेदार के कमरे से दुर्गंध महसूस की। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की मौत हुए एक सप्ताह का समय हो गया है और उसकी लाश को कई टुकड़ों में काटकर बोरे में रखा गया था। शुरुआती जांच के मुताबिक लाश किरायेदार की होने का शक है। फिलहाल इसकी शिनाख्त की जा रही है। इस घटना से चंद्रनगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल ले जाया गया है।

हैदराबाद:तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में चंद्रनगर क्षेत्र के एक मकान में बोरे से एक व्यक्ति की लाश मिली है। यह मामला तब उजागर हुआ जब मकान मालिक ने पहली मंजिल पर रहने वाले किरायेदार के कमरे से दुर्गंध महसूस की।
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की मौत हुए एक सप्ताह का समय हो गया है और उसकी लाश को कई टुकड़ों में काटकर बोरे में रखा गया था। शुरुआती जांच के मुताबिक लाश किरायेदार की होने का शक है। फिलहाल इसकी शिनाख्त की जा रही है। इस घटना से चंद्रनगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल ले जाया गया है।

-वार्ता

Desk Team