पटना : भारत में होम एवं कॉमर्शियल वॉटर प्यूरीफायर के अग्रणी निर्माता ब्लूमाउंट अप्लायन्सेज़ ने आज अपने आधुनिक सेल्स वर्टिकल ‘ब्लूमाउंट डायरेक्ट’ के लॉन्च का ऐलान किया है। ‘ब्लूमाउंट डायरेक्ट’ के माध्यम से कंपनी ने एंटीऑक्सीडेन्ट एल्केलाईन वॉटर के फायदों के बारे में जागरुकता बढ़ाकर तथा लोगों को उद्यमी बनने का मौका देकर हर महीने 50000 नए उपभोक्ता बनाने की योजना बनाई है। ब्लूमाउंट अप्लायन्सेज़ एक प्रख्यात कंपनी है जिसने एलईडी डिस्प्ले से युक्त भारत के पहले एल्केलाईन आरओ वाटर प्यूरीफायर का लॉन्च किया, यह उत्पाद क्षेत्र में क्रान्तिकारी बदलाव लाया है।
इस मौके पर विशाल गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर, ब्लूमाउंट अप्लायन्सेज ने कहा कि ‘‘ब्लूमाउंट डायरेक्ट उपभोक्ताओं को उद्यमी एवं आत्म निर्भर बनने का मौका देगा, तथा लोगों को सेहतमंद पानी के बारे में शिक्षित करेगा, जो सिर्फ एल्केलाईन आरओ से ही मिल सकता है। दिन-ब दिन पानी की गुणवत्ता गिरती जा रही है, ऐसे में एक अच्छे वॉटर प्यूरी फायर में निवेश करना समय की जरूरत बन गई है।’’
आज वॉटर प्यूरीफायर के क्षेत्र में कई उत्पाद उपलब्ध हैं, जो अपनी तकनीकों के साथ शुद्ध पानी की गांरटी देते हैं। ऐसे में उपभोक्ता जानकारी के अभाव में यूवी और आरओ के बीच अंतर नहीं कर पाता और अक्सर नियमित आरओ वॉटर प्यूरीफायर को चुन लेता है, जिसका उसकी सेहत पर दीर्घ कालिक असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि ब्लूमांउट डायरेक्ट की कार्यशाला में हिस्सा लेने वाले डीलरों और वितरकों को इस मौके पर प्रेरित किया गया, कंपनी आज के प्रतिस्पद्र्धा दौर में उन्हें अपनी आय बढ़ाने का अवसर देगीे।


Download Android App
Download iOS App



