ब्लूव्हेल चैलेंज गेम से आय दिन बच्चों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में स्कूल में ऑनलाइन ब्लूव्हेल चैलेंज गेम खेल रहे नौवीं क्लास के तीन छात्रों में से एक छात्र स्कूल की पहली मंजिल से कूद गया। हालांकि, घटना के बाद तीनों छात्रों को बचा लिया गया।
पुलिस ने बताया है कि ये तीनों बगनान स्थित एक सरकारी उच्च विद्यालय की नौवीं क्लास के छात्र हैं।पुलिस ने बताया है कि स्कूल खत्म होने के समय शिक्षकों ने किसी के गिरने की आवाज सुनी थी और इनमें से एक छात्र को जमीन पर पड़ा हुआ देखा। दो अन्य छात्र प्रथम तल पर मौजूद थे, जहां से वह छात्र कूदा था। हालांकि, उसे गहरी चोट नहीं आयी।
उन्होंने बताया है कि वे ब्लूव्हेल चैलेंज गेम खेल रहे थे। उन्हें बगनान पुलिस थाना ले जाया गया, जहां छात्रों को उनके परिवार के हवाले करने से पहले उनकी काउंसलिंग की गयी।


Download Android App
Download iOS App



