चेन्नई : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि केंद, राज्य के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है और दावा किया कि देश के 70 प्रतिशत से अधिक हिस्से में भाजपा शासन कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता के स्मारक पर उनको श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने कहा, केंद्र सरकार किसी भी राज्य में हस्तक्षेप नहीं करती है। मेरे ख्याल से आपको यह समझने की जरूरत है कि भाजपा पहले ही भारत के 70 प्रतिशत से अधिक हिस्से में शासन कर रही है।
केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा, हमारे पास 13 मुख्यमंत्री और चार उपमुख्यमंत्री हैं, और हर तरफ हम जीत हासिल कर रहे हैं। हमें लोगों का समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त है। प्रसाद ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी जी देश को आगे बढ़ा रहे हैं। वह चाहते हैं और मेरी भी इच्छा है कि तमिलनाडु आगे बढ़े और उसकी प्रगति हो। इससे पहले एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रसाद ने जयललिता के साथ अपनी बातचीत को याद किया। उन्होंने कहा कि दिवंगत मुख्यमंत्री को वकील नहीं बन पाने का मलाल था।


Download Android App
Download iOS App



