रांची : भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कार्यसमिति सदस्यों के साथ हिलटॉप पब्लिक स्कूल में प्राचार्या, शिक्षक एवं छात्राओं के साथ बरियातू रोड स्कूल के सामने रोड के बीच तथा विद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों के साथ कॉसेलिंग के दौरान आदर्श नागरिक, रोजगार प्राप्त करने की नीति तथा नई भारत की संल्प से सिद्धि का संकल्प सभी से करवाया गया तथा सभी को अन्य से यह संकल्प करने का आह्वान किया। इस अवसर पर कांके विद्यालय जीतू चरण राम, भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक मनोज गुप्ता, कार्यसमिति सदस्य शिवशंकर, प्रमोद श्रीवास्तव, आशुतोष द्विवेदी, अवनीकांत शेखर, हिलटॉप प्राचार्या संगीता राज, शिक्षक एवं अन्य सामाजिक व्यक्ति उपस्थित थे।
भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा वृक्षारोपण
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



