नयी दिल्ली : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में संवैधानिक व्यवस्था टूटने का आरोप लगाते हुए भाजपा के एक शिष्टमंडल ने मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और इस संबंध में हस्पक्षेप करने का आग्रह किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल राय ने कहा कि 2018 के पंचायत चुनाव से लेकर अब तक राज्य में पार्टी से जुड़े 89 लोग मारे जा चुके हैं । उन्होंने दावा किया कि इस वर्ष मई में लोकसभा चुनाव के बाद से ही 35 लोग मारे गए हैं ।
राय ने बताया कि ममता बनर्जी नीत सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कर रही है जिसमें से अधिकांश मामले मादक पदार्थ रखने के हैं । उन्होंने दावा किया कि 20 हजार लोगों को जेल में बंद कर दिया गया है ।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अराजक स्थिति है और कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। राज्य में संवैधानिक व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और हम इस संबंध में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग करते हैं ।


Download Android App
Download iOS App



