भाजयुमो पटना महानगर पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ के चुनाव में अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज प्रचार के अंतिम दिन विभिन्न कॉलेज में दौरा कर ज़ोरदार प्रचार अभियान चलाया।मौक़े पर मनीष कुमार ने कहा कि एबीवीपी जैसे छात्र संगठन से ही पटना विश्वविद्यालय का गौरवपूर्ण इतिहास व सम्मान लौट सकता है।
मीडिया प्रभारी जय प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र संघ के चुनाव को जिस प्रकार से प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है वह बहुत दुखद एवं शर्मनाक है।
भाजपा युवा मोर्चा पटना विश्वविद्यालय के तमाम प्रबुद्ध शिक्षकों, छात्र- छात्राओं से विनम्र अपील करता है कि-पटना विश्वविद्यालय को गन्दी छात्र राजनीति का अखाड़ा न बनने दें और धनबल- बाहुबल- जातिवाद एवं पुलिस- प्रशासन के हस्तक्षेप को परास्त करें।मौक़े पर महामंत्री संतोष यादव उपाध्यक्ष अनिकेत झा, राहुल यादव, शशिशेखर, मयंक जयसवाल, मंत्री भोलू कुमार प्रवक्ता डॉ संजय, राहुल रंजन, रोहन वर्मा आदि मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



