तिरूवनंतपुरम : स्कूल में भोजन करने के बाद करीब 120 बच्चे बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये बच्चे जिले के थोन्नकेल में एक प्राथमिक शाला में पढ़ते हैं। मेडिकल कालेज अस्पताल से आज जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बच्चों की हालत गंभीर नहीं है लेकिन कुछ समय तक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। बुधवार की दोपहर, बच्चों ने स्कूल में दिया गया खाना खाया और बेचैनी तथा जी मिचलाने की शिकायत की। उनके अभिभावक उन्हें स्थानीय अस्पताल ले कर गए। भोजन के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



