मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिला मुख्यालय से करीब 11 किलोमीटर दूर बांद्राभान रोड पर शुक्रवार सुबह स्कूल बस पलट जाने से उसमें सवार 22 बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। इलाके के तहसीलदार शैलेन्द्र बडोनिया ने बताया कि हादसा बाबई थाना क्षेत्र के सांगाखेड़ा कला गांव में हुई।
उन्होंने कहा कि हादसे में कैम्पियन स्कूल, होशंगाबाद के 22 छात्र मामूली रूप से घायल हुए हैं। उनका प्राथमिक उपचार जिला चिकित्सालय में किया गया। स्कूल संचालक विजय सेठ ने बताया कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली के ओवरटेक करने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई।
INX मीडिया मामले में CBI ने पी चिदंबरम के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया
हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के वक्त बस की गति बहुत तेज थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तेनगुरिया ने बस का फिटनेस निरस्त कर ड्राइवर निर्मल कुमार का हेवी लाइसेंस भी निरस्त कर दिया है। इस संबंध में बाबई थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



