पटना : अचानक दिल्ली जाने के क्रम में पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए कांग्रेस नेत्री पूर्व सांसद लवली आनन्द ने महागठबंधन के नेताओं से जबाब मांगा है कि अगर राजपूत औरंगाबाद-शिवहर, यादव मधेपुरा, ब्राह्मण-दरभंगा, कुर्मी-नालंदा, भूमिहार-मुजफ्फरपुर और मुसलमान-किशनगंज से नहीं लड़े तो कहां से लड़े? पत्रकारों द्वारा शिवहर सीट नहीं मिलने के सवालों पर श्रीमती आनन्द ने कहा कि जब तक महागठबंधन द्वारा आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती है तब तक कुछ भी कहना मुनासिब नहीं। लेकिन अभी भी आशान्वित हॅू कि शिवहर सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी। यदि ऐसा नहीं हुआ तो फिर अपने समर्थकों के साथ विचार-विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा तब फिर आपसभी मीडिया बंधुओं को बता दिया जाएगा। कांग्रेस नेत्री पूर्व सांसद लवली आनन्द के हवाले से फे्रंड्स ऑफ आनन्द के प्रवक्ता पवन राठौर ने इस बात की जानकारी दी
महागठबंधन के आधिकारिक घोषणा का इंतजार है : लवली आनंद
Summary :
अचानक दिल्ली जाने के क्रम में पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए कांग्रेस नेत्री पूर्व सांसद लवली आनन्द ने महागठबंधन के नेताओं से जबाब मांगा है


Download Android App
Download iOS App



