भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने बुधवार को भारत की उपग्रह रोधी मिसाइल क्षमता संबंधी डीआरडीओ वैज्ञानिकों की उपलब्धि को देश के लिए ‘‘गर्व’’ का विषय बताते हुये कहा है कि इस मुद्दे पर ‘‘राजनीति नहीं होनी चाहिये।’’
विपक्ष ने आरोप लगाये हैं कि प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि की घोषणा कर ऐसे समय में चुनावी लाभ उठाने का प्रयास किया है जबकि देश में आम चुनाव की प्रक्रिया जारी है।
माधव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें किसी तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए (उपलब्धियों के बारे में)। पूरे देश को हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धियों पर गर्व है।’’
गरीब परिवारों को 72000 रुपये सालाना देने का वादा पूरा करके दिखाएगी कांग्रेस : प्रियंका
देश द्वारा इस उपलब्धि को 2012 में ही विकसित कर लिये जाने संबंधी कांग्रेस के दावे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यदि 2012 में इसे विकसित कर लिय गया होता तो उन्हें नहीं मालूम कि इसका कभी परीक्षण क्यों नहीं किया गया या लोगों को कभी नहीं बताया गया।
उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि सभी संघर्ष और देश के समक्ष आने वाली सभी चुनौतियों का भविष्य साइबर क्षेत्र में होगा।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला एवं वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने दावा किया है कि उपग्रह रोधी कार्यक्रम की शुरूआत संप्रग सरकार के कार्यकाल में ही हो गयी थी।
गौरतलब है कि भारत ने अंतरिक्ष में उपग्रह रोधी मिसाइल से एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराते हुए अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के तौर पर दर्ज कराया और ऐसी क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।


Download Android App
Download iOS App



