आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार अभियान चरम पर है। आज महाराष्ट्र में पीएम मोदी तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले है। यह तीनों रैलियां अकोला, जालना और पनवेल में आयोजित होंगी। प्रधानमंत्री मोदी लगातार महाराष्ट्र और हरियाणा में रैलियों को संबोधित कर रहे है।
गौरतलब है की बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए जारी किए अपने चुनाव घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) में विनायक दामोदर सावरकर, महात्मा ज्योताबा फुले और सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार भेजने, राज्य को आगामी वर्षों में सूखा प्रभाव मुक्त करने, 11 बांधों को जोड़कर मराठवाडा जल ग्रिड बनाने, संरचनात्मक सुविधाओं पर पांच लाख करोड़ रुपये खर्च करने और राज्य में बचाव एवं नैदानिक चिकित्सा व्यवस्था लागू करने के वादे किए है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में जारी किए गए 16 बिन्दुओं वाले संकल्प पत्र में एक करोड़ लोगों को नौकरियों के अवसर उत्पन्न कराने के साथ ही शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए छात्रवृत्ति और वित्तीय सहायता बढ़ने के साथ ही वर्ष 2022 तक सभी बेघरों को आवास उपलब्ध कराने, कामगारों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने और सड़कों के स्थायी रखरखाव की व्यवस्था पुख्ता करने के अलावा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कें बनाने का वायदा किया गया है।
संकल्प पत्र जारी करने के बाद सीएम फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा कि चुनावों के बाद पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी बैंक के मसले को केंद्र के समक्ष उठाया जायेगा जिससे बैंक में धन जमा कराने वालों को उनकी रकम वापस मिल सके।


Download Android App
Download iOS App



