चुनाव आयोग ने मंगलवार को यह घोषणा की। इस सीट पर उपचुनाव के लिए 27 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी और चार अक्टूबर तक नामंकन भरे जा सकेंगे।
पांच अक्टूबर को नामंकन पत्रों की जांच और सात अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इस संसदीय क्षेत्र में मतदान 21 अक्टूबर को होगा। बंबई उच्च न्यायालय के सतारा लोकसभा चुनाव पर दायर चुनाव याचिका पर निर्णय लेने के बाद उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया।
पाकिस्तान को बड़ा झटका, कश्मीर मुद्दे पर चीन ने झाड़ा पल्ला
अदालत का आदेश सोमवार को ही आयोग को मिला था। गौरतलब है कि इस सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद उदयनराजे प्रताप सिंह महाराज भोंसले ने पिछले दिनों त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।
श्रीमती भोंसले के इस्तीफे के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। विधानसभा चुनाव के साथ ही इस सीट पर डले वोटों की गिनती भी 24 अक्टूबर को की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



