महाराष्ट्र के जलगांव जिले में तीन बंदूकधारियों ने एक भाजपा नेता और उसके परिवार के चार सदस्यों की गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि भाजपा नेता रविंद्र खरात (55) और उनके परिवार के अन्य सदस्य रविवार रात को अपने घर में थे, तभी बंदूकधारियों ने उन पर हमला किया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमलावरों के पास देसी पिस्तौल और चाकू था। वे खरात के घर में घुसे और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं।” वही, पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा, “हमला करने के बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए और उन्होंने बाद में पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।”
आरे में पेड़ों की कटाई मामले में आज सुप्रीम कोर्ट की स्पेशल बेंच करेगी सुनवाई
इस हमले में घायल हुए लोगों को अस्तपाल ले जाया गया लेकिन उन्होंने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। हमले में रविंद्र खरात के अलावा उनके भाई सुनील (56), बेटों प्रेम सागर (26) एवं रोहित (25) और एक अन्य व्यक्ति गजारे की मौत हो गई। इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है कि यह हमला क्यों किया गया। अधिकारी ने बताया कि बाजारपेठ पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।


Download Android App
Download iOS App



