महाराष्ट्र चुनाव : भाजपा उम्मीदवार पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज

Summary :

महाराष्ट्र सरकार में जल आपूर्ति मंत्री एवं पारतुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बबनराव दत्ताराव लोनिकर के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र सरकार में जल आपूर्ति मंत्री एवं पारतुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बबनराव दत्ताराव लोनिकर के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया गया है। लोनिकर पर विधानसभा क्षेत्र में पैसे बंटवाने संबंधी बयान देने का आरोप है। 
कांग्रेस पार्टी ने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखकर  लोनिकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भाजपा उम्मीदवार  लोनिकर अपने विधानसभा क्षेत्र में पैसा बंटवाने संबंधी वक्तव्य देते हुए दिखाई दे रहे हैं। चुनाव आयोग ने इस संबंध में लोनिकर को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 
विजय पवार नामक व्यक्ति ने भी जल आपूर्ति मंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। लोनिकर ने नेर-सेवली के गांवों में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कहा, ‘‘ मैंने गांव में पैसा बंटवाया है इसलिए मुझे चुनाव जीतने में कोई परेशानी नहीं होगी।’’

Desk Team