अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने शुक्रवार को कहा कि उत्तरी सीरिया में तुर्की और कुर्द लड़ाकों के बीच की लड़ाई में तय किए गए पांच दिन के संघर्षविराम में पहला दिन सकारात्मक रहा। उन्होंने ब्रसेल्स में नाटो मुख्यालय में हुई बैठक के बाद कहा, ‘‘आज कुछ गतिविधि हुई, लेकिन हमने सकारात्मकता भी देखी।’’
हरियाणा विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जवान, राफेल, अनुच्छेद 370 और वन रैंक पेंशन को क्यों बनाया मुद्दा?
हालांकि उत्तरी सीरिया में अब भी अलग-अलग स्थानों पर छिट-पुट संघर्ष जारी है लेकिन अमेरिकी विदेश मंत्री का कहना है कि संघर्षविराम शुरू हो चुका है। अमेरिका के अनुरोध पर तुर्की ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की थी।
दरअसल कुर्द सीमा से लगे क्षेत्र में कुर्द बलों को 32 किलोमीटर पीछे जाने को कहा गया है। संघर्षविराम की यह समय सीमा मंगलवार रात तक है। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने शुक्रवार को चेताया कि कुर्द बल ‘‘सुरक्षित क्षेत्र’’ से नहीं हटे तो सीरिया में उनके खिलाफ तुर्की फिर से अपना अभियान शुरू करेगा।


Download Android App
Download iOS App



