अभिनेता सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा देर रात शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में उनकी पार्टी में शामिल हो गए। शेरा मातोश्री निवास पर पहुंचे थे, जहां पर उनको युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई सूत्रों की मानें तो आदित्य ठाकरे पहले से शेरा के करीब थे और उनके कहने पर ही वे पार्टी में शामिल हुए हैं।
शिवसेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। ट्विटर पर माराठी भाषा में लिखा कि अभिनेता सलमान खान के निष्ठावान और विश्वासी गुरमीत सिंह उर्फ शेरा ने आज मातोश्री में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए।
रिपोर्ट के अनुसार, शेरा करीब 22 साल से सलमान के बॉडीगार्ड के तौर पर काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि सलमान खान के साथ परछाईं की तरह रहने वाले शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। बता दें कि शेरा अभिनेता सलमान खान के प्रमुख बॉडीगार्ड हैं। गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और शिवसेना और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।
शेरा की मानें तो वे एक दोस्त की तरह सलमान की हिफाजत करते हैं। वे पहले सलमान के पड़ोस में रहते थे। बाद में उनके बॉडीगार्ड बन गए। सलमान के कहने पर शेरा ने पिछले साल अपनी इवेंट कंपनी भी खोली है। गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और शिवसेना और बीजेपी साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।


Download Android App
Download iOS App



