आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए अपने चुनाव प्रचार अभियानों में अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने के फैसले को भुनाने के लिए भाजपा नेताओं की आलोचना करते हुए, मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने राज्य में किसान आत्महत्या और सड़कों की खराब स्थिति जैसे मुद्दों पर भगवा पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाया।
ठाणे जिले के भिवंडी और कल्याण में मनसे उम्मीदवारों के लिए आयोजित चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा के नेता उन मुद्दों को उठा रहे हैं जिनका राज्य के चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं, विशेष रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में अपनी रैलियों में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने के फैसले के बारे में बार-बार जिक्र किया।
राज ठाकरे ने कहा, “जब महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या और सड़कों की खराब स्थिति जैसी कई समस्याएं हैं, तो ऐसे में वे उन मुद्दों को उठा रहे हैं जिनका राज्य के चुनावों से कोई लेना-देना नहीं है… वे आसानी से लोगों का ध्यान भटका रहे हैं।” उन्होंने कहा कि मतदाताओं के लिए इस तरह के नेताओं को अपनी जगह दिखाने और काम नहीं करने वालों को घर बैठाने का सही समय है।


Download Android App
Download iOS App



