राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने गुरुवार को विश्वास जताया कि विरोधी उम्मीदवार पंकजा मुंडे के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रैली करने के बावजूद वह पर्ली विधानसभा सीट से चुनाव जीत जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने बीड जिले के पर्ली में गुरुवार को एक चुनावी रैली को संबोधित किया।
धनंजय मुंडे ने एक बयान में कहा, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी यहां मेरे खिलाफ चुनाव प्रचार किया है। इतनी बड़ी राजनीतिक शक्तियों मेरा राजनीतिक जीवन खत्म करने के लिए एकजुट हो रही हैं, इसके बावजूद लोग मेरा समर्थन करेंगे।’’
जितना बड़ा संघर्ष होगा,
जीत उतनी ही शानदार होगी!— Dhananjay Munde (@dhananjay_munde) October 17, 2019
उन्होंने हिंदी में किए गए एक ट्वीट में कहा, ‘‘जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।’’ धनंजय मुंडे राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता हैं और देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में मंत्री पंकजा मुंडे ने उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में 25,000 वोट से हराया था।


Download Android App
Download iOS App



