महाराष्ट्र में बोले शाह-वोट बैंक की राजनीतिक के खातिर कांग्रेस और NCP ने अनुच्छेद 370 का विरोध किया

Summary :

370 को हटाकर जहां हमने देश को एक किया, वहीं कांग्रेस और एनसीपी ने इसका विरोध किया। मैं राहुल गांधी और शरद पवार से कहना चाहता हूं कि वो महाराष्ट्र की जनता को बताएं कि वो इसे हटाने के पक्ष में हैं या नहीं।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह लगातार अलग-अलग राज्य में लगतार रैलियां कर रहे है। महाराष्ट्र के सांगली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐतिहासिक प्रस्ताव लेकर आए, जिसके तहत कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर दिया गया। आज अखंड भारत का सरदार पटेल का सपना पूरा हो चुका है। 
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, आर्टिकल 370 पर कांग्रेस से लेकर एनसीपी ने वोट बैंक की राजनीतिक की खातिर विरोध किया। 370 को हटाकर जहां हमने देश को एक किया, वहीं कांग्रेस और एनसीपी ने इसका विरोध किया। मैं राहुल गांधी और शरद पवार से कहना चाहता हूं कि वो महाराष्ट्र की जनता को बताएं कि वो इसे हटाने के पक्ष में हैं या नहीं। 
अमित शाह ने कहा की कांग्रेस और एनसीपी ने 370 हटाने का विरोध किया और ये तक कहा कि कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। 5 अगस्त 2019 को 370 हटाई गई है, अब 5 अक्टूबर भी बीत गई है। खून की नदियां तो छोड़िए कश्मीर में एक गोली भी नहीं चलानी पड़ी है। 
उन्होंने कहा, हमारे नेता अटल बिहारी वाजपेयी 1971 में भारत-पाक युद्ध के बाद भारत की जीत पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को बधाई देने वाले पहले व्यक्ति थे। हम तब विपक्ष में थे, लेकिन हमारे लिए, राष्ट्र पहले आता है। शरद पवार और कांग्रेस सरकार के 15 वर्षों में, महाराष्ट्र राज्य को लूटा गया है। अब सत्ता में देवेंद्र फड़नवीस और केंद्र में पीएम मोदी के साथ महाराष्ट्र की हिस्सेदारी फिर से बढ़ रही है। 

श्रीकांत शर्मा ने सपा पर साधा निशाना कहा- पार्टी बताए कि वह जनता के साथ है या अपराधियों के साथ

आजादी के वक्त उद्योगों, कृषि, सिंचाई, दुग्ध उत्पादन सभी में महाराष्ट्र एक नंबर पर था। करीब 15 साल तक यहां कांग्रेस-एनसीपी की सरकार चली तो महाराष्ट्र नीचे को ओर बढ़ने लगा। पिछले 5 साल में बीजेपी की सरकार में महाराष्ट्र फिर से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

Desk Team