झारखंड में चतरा जिले के पीपरवाड़ थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित संगठन भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के उग्रवादियों ने कई वाहनों में आग लगा दी है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि के राजधर कोल साइडिंग क्षेत्र में करीब 20 की संख्या में माओवादियों ने कल देर रात हमला कर एक हाइवा ट्रक, एक पानी का टैंकर और दो मोटरसाइकिलों में आग लगा दी।
इसके बाद उग्रवादी लोगों को भयभीत करने के उद्देश्य से गोलियां चलाते हुए जंगल में फरार हो गये। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद आज सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने बताया कि जंगलों में माओवादियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सर्च अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि संभवत: नक्सलियों ने लेवी नहीं मिलने और दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया है।


Download Android App
Download iOS App



