अंबाला जेल में बंद हनीप्रीत के लिए सबसे बुरी ख़बर आने वाली है। अब गुरमीत राम रहीम का बेटा जसमीत सिंह इंसा डेरे की कमान संभालने वाला है। यानी वो सब कुछ होने वाला है, जो हनीप्रीत अपने जीते-जी कभी देखना नहीं चाहती थी। इस बीच गुरमीत राम रहीम का परिवार डेरे में वापस लौट आया है।
राम रहीम का परिवार डेरे को छोड़कर राजस्थान स्थित गुरुसर मोडिया में बने डेरे पर रहने के लिए चले गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 26 अक्तूबर को राम रहीम का सारा परिवार सिरसा डेरे में वापिस आ गया है।
राम रहीम के बेटे जसमीत इंसां ने डेरे की बागडोर संभालने की बात कही जा रही हैं। हनीप्रीत के जेल जाने के बाद जसमीत अपनी दादी नसीब कौर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पिता राम रहीम से मिलने रोहतक की सुनारिया जेल में गया था। बताया जाता है कि वहीं बाबा ने अनऑफिशयल तौर डेरा चलाने की जिम्मेदारी जसमीत को दे दी थी।


Download Android App
Download iOS App



