मुंबई के चरनी रोड के पास ड्रीमलैंड सिनेमा के पास वाली एक रिहायशी इमारत में भयंकर आग लगी है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। जानकारी के मुताबिक इमारत में फंसे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि आग आदित्य आर्केड टोपीवाला लेन पर स्थित इमारत में लगी है।
घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। और सर्च ऑपरेशन जारी है। दमकल विभाग ने इस आग को लेवल-3 की आग करार दिया है। हालांकि इमारत में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

दमकल विभाग के कर्मियों ने क्रेन और सीढ़ी की सहायता से लोगों को जलती इमारत से बाहर निकाला है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे है। आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने के लिए फायर ब्रिगेडकर्मी इमारत के अंदर दाखिल हो गए हैं।
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूतल और पहली मंजिल तक फैल गई। उन्होंने बताया कि आठ से 10 लोग परिसर से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि 8 को दमकल विभाग ने बचाया। उन्होंने बताया, ‘‘यह स्तर-3 की आग थी। हमने लगभग 8 लोगों को बचाया। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’’


Download Android App
Download iOS App



