मेघालय में दुर्गा पूजा समितियों से प्लास्टिक बंद करने की अपील

Summary :

मेघालय की केंद्रीय पूजा समिति (सीपीसी) ने राज्य की सभी दुर्गा पूजा समितियों को एक परामर्श जारी किया है , जिसमें उनसे उत्सव के दौरान प्लास्टिक के इस्तेमाल से दूर रहने को कहा गया है।

मेघालय की केंद्रीय पूजा समिति (सीपीसी) ने राज्य की सभी दुर्गा पूजा समितियों को एक परामर्श जारी किया है , जिसमें उनसे उत्सव के दौरान प्लास्टिक के इस्तेमाल से दूर रहने को कहा गया है। अधिकारियों ने कहा कि चार से आठ अक्टूबर तक राज्य भर में 200 से अधिक दुर्गा पूजा आयोजित की जा रही हैं। 
सीपीसी के अध्यक्ष नबा भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के आह्वान पर समिति दुर्गा, काली और छठ पूजा के दौरान प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के प्रयास करेगी। उन्होंने कहा, “दुर्गा पूजा समितियों को प्लास्टिक के कपों, प्लेटों और बोतलों के इस्तेमाल को रोकने और प्राकृतिक रूप से नष्ट होने वाले जैव निम्नीकरणीय वस्तुओं के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया है। 
साथ ही, उनसे पंडालों को सजाने के लिए पर्यावरण के अनुकूल सामग्रियों का उपयोग करने का आग्रह किया गया है।” भट्टाचार्य ने कहा कि उन्होंने शिलॉन्ग नगरपालिका बोर्ड से सभी पूजा पंडालों में प्लास्टिक संग्रह केंद्र बनाने का अनुरोध किया है। 

Desk Team