कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार देर रात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जिसमें कुल 20 नाम शामिल हैं। इससे पहले पार्टी ने रविवार को 51 उम्मीदवारों की अपनी पहली और गत मंगलवार को 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। पार्टी अब तक कुल 123 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है।
वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ गठबंधन के तहत 125 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस अब तक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से अपना उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। बता दें कि राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।


Download Android App
Download iOS App



