मोदी के पुराने भाषण जनता को दिखा दें तो हम चुनाव जीत जायेंगे : ललन कुमार

Summary :

बेहाल बेरोजगार जनता के हितों की रक्षा के लिए सरकार की धर्म विरोधी गतिविधियों से त्रस्त है। अब खुलकर बेरोजगार युवा सडक़ों पर जायेगे।

पूर्णिया : बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार एवं समाजसेवी सयैद इफ्तेखार अहमद उर्फ पप्पू ने संयुक्त रूप से कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस को ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता नहीं है। अगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुराने भाषण से दिखा दिये जाये तो भी कांग्रेस चुनाव जीत सकती है। अब ये लोग मोदी या कमल छाप पर वोट नहीं मांग रहे हैं। ये भगवान राम के नाम पर वोट मांग रहे हैं। वैसे भी मोदी का नाम अब गिर चुका है। ये सरकार पीपीपी मोड़ पर शुरू हुए और उसी मोड़ पर खत्म हो जायेगी।

श्री ललन एवं श्री पप्पू ने कहा कि भाजपा के लोगों ने 70 साल में पहले कभी महात्मा गांधी या सरदार पटेल को याद नहीं किया। अब कांग्रेस की इस विरासत को हथियाने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने कहा कि बेहाल बेरोजगार जनता के हितों की रक्षा के लिए सरकार की धर्म विरोधी गतिविधियों से त्रस्त है। अब खुलकर बेरोजगार युवा सडक़ों पर जायेगे। जनता अब जाग चुकी है गिन गिनकर केन्द्र सरकार से हिसाब लेगी। हमारा विरोध अब प्रखंड स्तर से जिला स्तर तक चरणबद्ध किया जायेगा।

Desk Team