बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कल होने वाली कांग्रेस की जन आकांक्षा रैली को लेकर राजधानी पटना में लगाये गये पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिषासुर बताने के खिलाफ हमला बोलते हुये आज कहा कि यह कांग्रेस की ओछी मानसिकता का परिचायक है।भाजपा नेता एवं ‘मिशेन मोदी अगेन पीएम 2019’ के अध्यक्ष उपेंद्र चौहान ने यहां अन्य नेता कुंदन सिंह, डॉ. आर. एन. दास एवं प्रवक्ता दीपक कुमार दीपू की उपस्थिति में यहां कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जैसे अध्यात्मिक एवं विकासवादी सोच रखने वाले व्यक्ति पर इस तरह के आपत्तिजनक पोस्टर के माध्यम से कुठाराघात करना घोर निंदनीय एवं कांग्रेस पार्टी की ओछी मानसिकता का परिचायक है।
श्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस के पोस्टर में जनप्रिय नेता एवं देश के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले श्री मोदी को अपने पोस्टर वार में महिषासुर दिखाने वाले कांग्रेस नेता को इतना भी ज्ञान नहीं है कि वे उनको अपमानित करने की सोच में खुद के नेताओं के रिश्तों पर सवाल खड़ कर रहे हैं। इन्हें अध्यात्मिक जानकारी नहीं है शायद यही वजह है कि पोस्टर में राहुल गांधी को भगवान शिव और प्रियंका गांधी को दुर्गा बताया गया है।


Download Android App
Download iOS App



