नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व राष्ट्रपति एपी .जे .अब्दुल कलाम की दूसरी पुण्यतिथि पर तमिलनाडु के रामेश्वरम् में एपी .जे .अब्दुल कलाम स्मारक का आज उद्घाटन किया तथा जिसके बाद वह वहाँ कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पीएमओ ने कल यहां एक बयान में कहा था कि प्रधानमंत्री स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस स्मारक का निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने किया है। वह कलाम की एक मूर्ति का अनावरण करेंगे तथा पुष्पांजलि अर्पित किया । वह उनके परिवार के सदस्यों से भी बातचीत करेंगे। बयान में कहा गया है कि बाद में प्रधानमंत्री कलाम संदेश वाहिनी प्रदर्शनी बस को भी हरी झंडी दिखाएंगे जो देश के विभिन्न राज्यों की यात्रा करेगी तथा 15 अक्तूबर को पूर्व राष्ट्रपति की जयंती पर राष्ट्रपति भवन पहुंचेगी। इसके बाद मोदी एक जनसभा के लिए मंडपम् जाएंगे। वह ‘नीली क्रांति ‘ योजना के तहत लाभार्थियों को नौकाएं देने के मंजूरी पत्र भी वितरित करेंगे तथा वीडियो कांफ्रेंस के जरिए अयोध्या से रामेश्वरम तक नई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी भी दिखाएंगे। बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री हरित ”रामेश्वरम ” परियोजना की रूपरेखा भी जारी करेंगे। वह मुकुंदारायर चथिरम और अरिचालमुनई के बीच एनएच 57 पर 9.5 किलोमीटर लिंक रोड का शिलान्यास करेंगे। एक दिवसीय इस दौरे की समाप्ति एक जनसभा को संबोधित करने के साथ होगी।
मोदी ने तमिलनाडु में कलाम स्मारक का उद्घाटन किया
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



