पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से पहले से ही त्रस्त ओडिशा के कई हिस्सों में ‘स्पष्ट निम्न दबाव ‘ के कारण अगले 24 घंटों में भारी बारिश और हवा के तेज झोंके चलने की आशंका जताई गई है।कल का निम्न दबाव आज दक्षिणपूर्वी विदर्भ और उसके ईर्द-गिर्द के क्षेत्रों मे 8220सुस्पष्ट निम्न दबाव 8221में परिवर्तित हो गया है। मौसम केन्द्र, ने यहां कहा कि यह दक्षिणपश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
केन्द्र ने बताया कि इसके प्रभाव से ओडिशा में कई जगहों पर अगले 24 घंटे में गरज के साथ बारिश होने और दक्षिण ओडिशा की एक या दो जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका है। दक्षिण पूर्वी दिशा से आने वाले हवा के झोंके ओडिशा के तट के पास और उससे कुछ दूर पर प्रबल रहेंगे जिनकी गति 34-35 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी और यह बढ़कर 55 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। समुद, इस दौरान कुछ जगहों पर थोड़ा अशांत रह सकता है इसलिए मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद, में जाने के दौरान सावधानी बरतने को कहा है।


Download Android App
Download iOS App



