झारखंड के पलामू जिले में जन समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्रवाई करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नंग-धड़ग प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बिट्टु पाठक ने यहां बताया कि सदर अस्पताल सहित जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का घोर अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के इशारे पर स्वास्थ्य मंत्री और विभागीय अधिकारी सरकारी राशि का दुरूपयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यहां का सदर अस्पताल मरीजों को रेफर करने में पहले स्थान पर है। श्री पाठक ने कहा कि सदर अस्पताल के चिकित्सक निजी क्लीनिक चलाने में व्यस्त रहते हैं वहीं अस्पताल में दवा का हमेशा अभाव बना रहता है। इस मौके पर मुन्ना खां, कमरान खां, कमल कौशल, रोहित पाठक, विकास कुमार, अजिताभ दुबे और अजय साव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।


Download Android App
Download iOS App



