झारखंड में पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी और पदमा पावर ग्रिड में कार्यरत लापता विद्युतकर्मी का शव आज पुलिस ने बरामद किया। पुलिस उपाधीक्षक हीरालाल रवि ने यहां बताया कि छह सितम्बर से लापता विद्युतकर्मी दिलीप (35) का शव मनातू के पदमा स्थित ढेढ़ ढोढा जंगल से क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद किया गया। शव देखकर लगता है कि अपहरण के तुरंत बाद उसकी अपराधियों ने हत्या कर दी थी। श्री रवि ने बताया कि दिलीप की हत्या का कारण प्रेम प्रसंग को लेकर की गयी है। पुलिस ने इस सिलसिले में बेलाई टोला निवासी बनवारी मेहता, पत्नी शीला देवी और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
तीन दिनों से लापता विद्युतकर्मी का शव बरामद
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



